रायपुर/बस्तर न्यूज
वीआईपी तिराहे पर रविवार सुबह कंटेनर ट्रक ने मां बेटी को रौंद दिया। मौके पे ही दोनों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक फरार हो गया। पुलिस ने वाहन को जप्त कर घटना की विवेचना किया। तेलीबांधा टीआई अजय झा ने घटना के संबंध में बताया कि टेमरी निवासी गौरीशंकर साहू की पत्नी गंगा साहू (35) अपनी 9 साल की बेटी रितिका को कराटे क्लास से लेकर टेमरी लौट रही थीं। तब ये हादसा हो गया। देर शाम पोस्टमार्टम के बाद दोनों का अंतिम संस्कार किया गया। घटना से गांव में मातम छाया है। इस हादसे ने एक बार फिर राजधानी में सड़क सुरक्षा और दुर्घटनाओं की रोकथाम के इंतजामों पर सवाल खड़े किए हैं।
मिली जानकारी अनुसार गौरीशंकर साहू निजी वाहन चलाते हैं। गंगा से उनकी शादी 14 साल पहले हुई थीं। उनकी दो बेटियां थीं। बड़ी बेटी लवली (11) और छोटी बेटी रितिका (9) तीसरी कक्षा में पढ़ती थी। रविवार सुबह गंगा रितिका को कराते क्लास से लेने गई थीं। इसके बाद दोनों मोपेड से वीआईपी रोड होते हुए टेमरी लौट रही थीं। वीआईपी तिराहे के पास पीछे से आए कंटेनर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। दोनों पहियों के नीचे आ गई और मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर भाग गया । पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की। परिजनों के मुताबिक, रितिका पढ़ाई के साथ-साथ कराते खेल में भी अच्छी थी। रितिका कराते प्रशिक्षण के दौरान सभी के साथ घुल मिलकर अभ्यास करती थी।
उसकी इस दर्दनाक हादसे से छत्तीसगढ़ प्रदेश के सभी कराटे खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों में शोक व्याप्त हो गया है। जिले की प्रतिभाशाली कराते खिलाड़ी के इस दर्दनाक हादसे में मौत होने पर छत्तीसगढ के सभी प्रशिक्षक एवं खिलाड़ियों ने शोक व्यक्त करते हुए मृत आत्माओं की शांति की प्रार्थना करते हैं। और ईश्वर से विनती करते हैं कि उनके परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति दे।
पहले भी हुए हैं, यह सड़क हादसे
तेलीबांधा थाना क्षेत्र में 17 दिनों के भीतर यह दूसरा जानलेवा हादसा है। इससे पहले 9 अक्टूबर की सुबह एक्सप्रेस-वे ब्रिज के नीचे दोस्त के अंतिम संस्कार में जा रहे एक बुजुर्ग को ट्रक ने चपेट में ले लिया था। हादसे में बुजुर्ग की मौत हो गई थी, जबकि उनका साथी घायल हो गया था।
