September 21, 2026

पुलिस महानिदेशक ने पुलिस विभाग की समीक्षा बैठक ली

जगदलपुर/बस्तर न्यूज

पुलिस महानिदेशक छत्तीसगढ़ पुलिस अरुण देव गौतम द्वारा आज जगदलपुर स्थित कोआर्डिनेशन मीटिंग हॉल में तीन जिलों के पुलिस अधीक्षकों एवं केंद्रीय सुरक्षा बलों के अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली गई। बैठक में पुलिसिंग से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

नक्सल पुनर्वास नीति का प्रभावी क्रियान्वयन

पुलिस महानिदेशक ने बेसिक पुलिसिंग को प्रभावी ढंग से लागू करने के साथ शासन की नक्सल पुनर्वास नीति को प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने पात्र पुनर्वासितों को नीति के प्रावधानों के अनुरूप अधिकतम लाभ उपलब्ध कराने तथा उन्हें समाज की मुख्य धारा से जोड़ने पर जोर दिया।

पारदर्शिता एवं जवाबदेही

सभी जिले में पारदर्शी एवं तकनीकी पर आधारित पुलिसिंग को और मज़बूत करने के निर्देश देते हुए उन्होंने आधुनिक तकनीक के बेहतर उपयोग तथा पुलिस कार्य प्रणाली में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने को कहा।

आपसी समन्वय

पुलिस महानिदेशक ने पुलिस एवं केंद्रीय सुरक्षा बलों के बीच बेहतर आपसी समन्वय के साथ अंदरूनी क्षेत्रों एवं गाँव में नियमित भ्रमण करने विकास कार्यों का अवलोकन करने तथा स्थानीय लोगों की समस्याओं को समझने के निर्देश दिए।उन्होंने शासन प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर जनता का विश्वास जितने को पुलिसिंग की महत्वपूर्ण प्राथमिकता बताए।

बैठक में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक नक्सल ऑपरेशन विवेकानंद सिन्हा, पुलिस महानिरीक्षक बस्तर बीएन मीणा, महानिरीक्षक सीआरपीएफ कबीब के, महानिरीक्षक बीएसएफ संजय पंत, केंद्रीय सुरक्षा बल उप महानिरीक्षकगण व बस्तर, कोण्डागांव तथा सुकमा जिले के पुलिस अधीक्षकगण के साथ अन्य संबंधित राजपत्रित पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *