September 17, 2026

गुरु के नाम पौधा रोपकर आर्ट ऑफ लिविंग परिवार ने लिया हरियाली का संकल्प

जगदलपुर/बस्तर न्यूज

गुरु के प्रति सम्मान केवल शब्दों तक सीमित न रहकर जब प्रकृति संरक्षण से जुड़ता है, तो उसकी पहल समाज के लिए प्रेरणादायी बन जाती है। आर्ट ऑफ लिविंग सेवा कार्य से जुड़े सदस्यों ने विद्यार्थियों के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए बस्तर हाईस्कूल जगदलपुर, प्री-मैट्रिक बालक छात्रावास एवं नेहरू बालक छात्रावास परिसर में एक पेड़ गुरु के नाम अभियान के तहत पौध रोपण किया। वही विद्यार्थियों ने भी पौधों की देखभाल और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

स्कूल-कॉलेजों में निरंतर चलेगा पौधरोपण अभियान

जोनल कॉर्डिनेटर कमल किशोर दुबे ने बताया कि एक पेड़ गुरु के नाम अभियान को स्कूल-कॉलेजों में निरंतर आगे बढ़ाया जाएगा। विद्यार्थियों को पौधरोपण के साथ उनके संरक्षण और संवर्धन के लिए भी प्रेरित किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य युवाओं में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना और हरियाली बढ़ाने के लिए सामूहिक सहभागिता सुनिश्चित करना है।

कार्यक्रम में स्वामी सत्यदानंद, विवेक सोनी, कमल किशोर दुबे, एमपी गोविंद राव, गोपाल राव, विकास चौहान, डॉ. अंजली, डॉ. शालिनी, अरविंद कुमार, सतपाल शर्मा, विरेंद्र डोंगरे, कमल नारायण श्रीवास्तव एवं देवेंद्र राठौर समेत विभागीय अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *