जगदलपुर

14वी इंटर स्कूल जूडो प्रतियोगिता का हुआ आगाज़

जगदलपुर/बस्तर न्यूज

14वी इंटर स्कूल जूडो प्रतियोगिता का शुभारंभ आज खिलाड़ियों के दंगल से शुरू हुआ। दो दिनों तक होने वाली इस प्रतियोगिता में बस्तर संभाग के जूडोका खिलाड़ी अपना दमखम दिखायेंगे।

उद्घाटन समारोह के अतिथि राणा घोष अध्यक्ष फुटबाल संघ व सभापति बाजार नगर पालिका निगम, यशवर्धन राव पूर्व सभापति लोक निर्माण नगर निगम, अभिषेक अवस्थी डारेक्टर सीवी रमन यूनिवर्सिटी, डॉक्टर आर. एस. के. राज, शंकर श्रीवास, अमित जैन संचालक संस्कार द गुरुकुल स्कूल, उदय सिंह, सरजीत सिंह बख्शी सचिव जिला जूडो संघ दंतेवाड़ा के कर कमलों द्वारा नगर के स्थानीय टाउन हॉल में किया गया।

ऑल बस्तर जिला जूडो संघ के सचिव अब्दुल मोईन ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि यह प्रतियोगिता भारतीय जुड़ो महासंघ के नियमो/उप नियमो के अनुसार होगी। प्रतियोगिता में बस्तर संभाग सहित प्रदेश के अन्य जिलों की टीम भी भाग ले रही है। प्रतियोगिता सब जूनियर, जूनियर, सीनियर वर्ग की होगी। साथ ही 10 वर्ष के कम वर्ग के खिलाड़ियों की भी प्रतियोगिता रखी गई है। प्रतियोगिता में 260 खिलाडी व 20 अधिकारी भाग ले रहे हैं।

वही मकसूदां हुसैन, नवीन ठाकुर, शैलेन्द्र ठाकुर, सुमन राव, यशवंत पांडे, निकेत भगत, अरुण नाग, मनोनीत, मीरा ठाकुर, पुष्पांजलि, मुसैफ़ आलोक, विनायक यादव, सोनाली, ज्वाला प्रकाश साइमन शिक्षक निर्मल स्कूल आदि निर्णायक प्रतियोगिता को सफल बनाने में अपना अहम योगदान दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *