जगदलपुर

कलश यात्रा से शहर में भक्ति का माहौल बना, बच्चों ने राम सीता का रूप धरा

जगदलपुर/बस्तर न्यूज

हिन्दू संगम आयोजन समिति के तत्वावधान में आज सिंचाई विभाग कॉलोनी स्थित शिव मंदिर मैदान, बोधघाट में भव्य हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में हिन्दू समाज के लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत नर्मदेश्वर मंदिर से निकाली गई कलश यात्रा से हुई, जो श्रद्धा, आस्था और सनातन संस्कृति के जयघोष के साथ आयोजन स्थल तक पहुँची। कलश यात्रा में महिलाओं की विशेष भागीदारी रही। जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। हिन्दू संगम आयोजन समिति की ओर से सभी सहयोगकर्ताओं के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया गया और भविष्य में भी हिन्दू जागरण एवं समाज हित में इसी प्रकार सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की गई। यह सम्मेलन न केवल संगठनात्मक एकता का प्रतीक बना, बल्कि सनातन संस्कृति और हिन्दू चेतना को सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हुआ।

इस आयोजन को सफल बनाने में योगेन्द्र पाण्डेय, संयोजक कौशिक शुक्ल, केतन पटेल, अतुल, डॉ प्रदीप पांडे, डी.के. पराशर, रवि नाग, रोहित चावला, श्रीमती सरोज सोनी, श्रीमती मिथिलेश ईनानी, श्रीमती हेना विश्वास, श्रीमती कल्पना वर्मा, श्रीमती सोनिया चावला, श्रीमती पूर्वा आनंद, उग्रेश कौशिक, राम नरेश पाण्डेय, धीरेन्द्र श्रीवास्तव, मनीष मूलचंदानी एवं अजय पाल सिंह, पार्षदगण, हिन्दू समाज के भाई-बहनों का प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सराहनीय सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *