Raipur

छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी राष्ट्रीय थाई बॉक्सिंग चैंपियनशिप अमृतसर में दिखायेंगे अपना जौहर

रायपुर/बस्तर न्यूज

राष्ट्रीय संस्था थाई बॉक्सिंग इण्डियन फेडरेशन के तत्वावधान में पंजाब थाई बॉक्सिंग संघ द्वारा सीनियर, जूनियर, सब जूनियर (बालक-बालिका) वर्ग की 16 वीं राष्ट्रीय थाई बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आयोजन 07-09 नवंबर को अमृतसर में किया जा रहा है।

उपरोक्त जानकारी जारी प्रेस विज्ञप्ति में छत्तीसगढ़ थाई बॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष अनीस मेमन, महासचिव लखन कुमार साहू देते हुए बताया कि उक्त राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए छग का 21 सदस्यों का थाई बॉक्सिंग दल घोषित किया गया है। जिसमें 07 बालक और 10 बालिका खिलाड़ी भी शामिल हैं।

बालिका खिलाड़ी
लच्छी कवासी, पायके कवासी, सोमानी मरकाम, रामे कवासी, प्रियंका साहू, मानसी तांडी, पिंकी गुप्ता, दीपाली बघेल, अंजली साहू, कु. चिकलेश्वरी।

बालक खिलाड़ी
मंगल साय नाग, पप्पू कश्यप, बामन कुमार सिन्हा, आयुष जसूजा, मनीष देशमुख, संयम यादव, मयंक साहू।

अत्यंत हर्ष का विषय है कि थाई बॉक्सिंग फेडरेशन द्वारा आयोजित 16वीं राष्ट्रीय थाई बॉक्सिंग चैंपियनशिप हेतू गठित टेक्निकल समिति में अनीस मेमन चीफ जज तथा कोच कु टिकेश्वरी साहू रेफ़री एवं जूरी के रूप में चुनी गई है। दल के कोच, मैनेजर का दायित्व श्रीमती नजमा परवीन कुरैशी और कु भुनेश्वरी निर्वहन करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *