September 25, 2026

कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने की नव पदस्थ कलेक्टर से सौजन्य भेंट की

जगदलपुर/बस्तर न्यूज

छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के नेतृत्व में बस्तर जिले के अधिकांश शासकीय कर्मचारी संघ सम्मिलित होकर आज जिला कार्यालय में नव पदस्थ कलेक्टर हरीश एस से सौजन्य भेंटकर शुभकामनाएं दी । तथा संक्षिप्त चर्चा के दौरान फेडरेशन ने कहा कि बस्तर जिले के समस्त कर्मचारी अधिकारी शासन की योजनाओं को मूर्त रूप देने से आपका पूरा सहयोग करेंगे।

इस अवसर पर कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के संभाग प्रभारी कैलाश चौहान, संभाग अध्यक्ष गजेंद्र श्रीवास्तव, जिला संयोजक आर डी तिवारी, प्रचार प्रसार मंत्री टार्जन गुप्ता, तथा सभी शासकीय कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष क्रमशः अजय श्रीवास्तव, डॉ अखिलेश त्रिपाठी, नारायण सिंह मौर्य, रज्जी वर्गिस, राकेश दुबे, आनंद कश्यप, देवराज खुटे, अनिल यादव, बलिराम पुजारी, हरीश पाठक, जागेश्वर सिन्हा ,मनोज कुमार, महेश मिश्रा, मनोज पारख, पल्लव झा, पंकज सेठिया, उदय किशोर पांडे, उमेश मेश्राम, संजय चौहान, अनिल गुप्ता, गणेश्वर नायक, सुनील भटनागर, मुकेश तिवारी, सौरभ गौड़, शिव भंडारी, दिनेश परते, श्रीमती पदमा नायडू के अलावा महिला प्रकोष्ठ से श्रीमती आशा दान, नीलम मिश्रा, हेमलता नायक, पूर्णिमा देहारी, रेखा नाग, उषा परते, तरन्नुम निशा आदि पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *