November 17, 2026

जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी आम नागरिकों की समस्या और शिकायतें

जगदलपुर। कलेक्टर आकाश छिकारा ने आज जनदर्शन में जिले के आम नागरिकों से रूबरू होकर उनकी समस्याएं और शिकायतें सुनीं। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों ने अपनी मांगों एवं समस्याओं से संबंधित आवेदन कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत किए। कलेक्टर ने प्रत्येक आवेदन को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्रकरणों का परीक्षण कर त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों पर संवेदनशीलता और तत्परता के साथ कार्यवाही की जाए। आम नागरिकों की समस्याओं का निराकरण शासन की प्राथमिकता है। इसलिए प्रत्येक आवेदन पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करते हुए आवेदकों को राहत प्रदान करने की दिशा में प्रभावी पहल की जाए। उन्होंने लंबित प्रकरणों की नियमित समीक्षा करने और निराकरण की स्थिति से अवगत कराने पर भी जोर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *