जगदलपुर

एनएमडीसी उठाएगा जलकुंभी हटाने का जिम्मा, जल्द शुरू होगा सफाई अभियान

जगदलपुर। बस्तर की ऐतिहासिक धरोहर दलपत सागर को स्वच्छ, सुंदर और जलकुंभी मुक्त बनाने की दिशा में निगम ने एक बड़ा कदम उठाया गया है। आज जगदलपुर नगर निगम और एनएमडीसी नगरनार इस्पात संयंत्र के मध्य एक महत्वपूर्ण एमओयू संपन्न हुआ है। इस समझौते के तहत एनएमडीसी नगरनार द्वारा अपने सीएसआर मद से दलपत सागर के संरक्षण और सफाई कार्य के लिए कुल 50 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई है, जिसमें से प्रथम चरण के कार्यों के लिए 20 लाख रुपए की पहली किस्त जारी भी कर दी गई है। दलपत सागर में लंबे समय से फैली जलकुंभी नागरिकों और पर्यावरण प्रेमियों के लिए गहरी चिंता का विषय बनी हुई थी। अब इस वित्तीय सहयोग के जरिए जगदलपुर नगर निगम पूरी कार्ययोजना के साथ सघन सफाई अभियान चलाएगा, जिससे जलकुंभी को हटाकर इस विशाल सरोवर को उसका नैसर्गिक स्वरूप लौटाया जा सके।

एमओयू के दौरान कलेक्टर आकाश छिकारा, अपर कलेक्टर सीपी बघेल, नगर निगम आयुक्त प्रवीण वर्मा और एनएमडीसी नगरनार की ओर से अधिशासी निदेशक टी.पी. सिंह, मुख्य महाप्रबंधक बान सिंह यादव, सहायक महाप्रबंधक विनोद पांडे उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *