जगदलपुर। तेली मारेंगा निवासी श्रीमती मालती मौर्य को उपचार हेतु आर्थिक सहायता प्रदान की गई। बस्तर संभाग आयुक्त डोमन सिंह तथा बस्तर कलेक्टर एवं जिला रेडक्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष आकाश छिकारा ने उन्हें 15 हजार रुपये की सहायता राशि का चेक प्रदान किया।
इस अवसर पर अधिकारियों ने कहा कि जरूरतमंद एवं गंभीर बीमारी से पीड़ित लोगों की सहायता के लिए रेडक्रॉस सोसाइटी लगातार कार्य कर रही है। सहायता राशि मिलने पर मालती मौर्य एवं उनके परिजनों ने प्रशासन और रेडक्रॉस सोसाइटी के प्रति आभार व्यक्त किया।




