जगदलपुर

बस्तर हेरिटेज मैराथन के लिए हुआ प्री-इवेंट का आयोजन

जगदलपुर। बस्तर हेरिटेज मैराथन के आयोजन को लेकर शहर में उत्साह का माहौल बनता जा रहा है। आगामी 22 मार्च को आयोजित होने वाली बस्तर हेरिटेज मैराथन में अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को प्री-इवेंट के तहत शहर के दलपत सागर के द्वीप में योग एवं ज़ुम्बा सत्र का आयोजन किया गया। ये छत्तीसगढ़ प्रदेश में पहला फुल मैराथन बस्तर हेरिटेज मैराथन का आयोजन 22 मार्च को किया जा रहा है। बड़ी संख्या में मैराथन के लिए पंजीयन कर सकारात्मक ऊर्जा के साथ बस्तर हेरिटेज मैराथन में शामिल हो।

बस्तर कमिश्नर ने कहा कि मैराथन में अधिक संख्या में लोगों की भागीदारी के लिए यह प्री इवेंट किया गया था। इस बस्तर मैराथन में अंतर्राष्ट्रीय, राष्ट्रीय, प्रदेश के और बस्तर संभाग के खिलाड़ी शामिल भाग लेंगे, जो धावक अन्य स्थलों से आ रहे हैं उनका स्वागत हमे बेहतर तरीके से करना है ताकि बस्तर से वे अच्छी यादों के साथ जाए। आईजी सुंदरराज पी ने कहा कि बस्तर संभाग में अबूझमाड़ पीस मैराथन (21 किमी) के साथ अब फुल मैराथन के लिए बस्तर हेरिटेज मैराथन का आयोजन किया जा रहा है यह क्षेत्र में शांति, एकता और सद्भावना के साथ विकास का बढ़ावा देने का संदेश है। योग और जुम्बा कार्यक्रम में शहर के गणमान्य नागरिकों के साथ-साथ सुरक्षा बलों के जवानों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया और फिटनेस तथा स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। कार्यक्रम स्थल पर बस्तर हेरिटेज मैराथन के लिए ऑफलाइन और ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन डेस्क भी स्थापित की गई थी, जहां नागरिकों का मैराथन में भाग लेने के लिए पंजीयन कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *