जगदलपुर

बस्तर संभाग में अब तक 50 लाख 47 हजार क्विंटल से ज्यादा धान की खरीदी

जगदलपुर। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन के तहत बस्तर संभाग में अब तक 50 लाख 47 हजार क्विंटल से अधिक धान की खरीदी की गई है। धान उपार्जन केन्द्रों में बारदाना की उपलब्धता, समय पर तौल इत्यादि व्यवस्था से अब धान खरीदी में तेजी आई है। साथ ही नियमित तौर पर भुगतान होने से किसानों को सहूलियत हो रही है।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला सहकारी केंद्रीय बैंक जगदलपुर केएस ध्रुव ने बताया कि बस्तर संभाग के अंतर्गत सभी 382 धान उपार्जन केन्द्रों में 02 लाख 64 हजार 74 किसान पंजीकृत हैं और इन धान खरीदी केन्द्रों द्वारा अब तक 89 हजार 20 किसानों से 50 लाख 47 हजार क्विंटल से ज्यादा धान का उपार्जन किया गया है। जिसके तहत बस्तर जिले में 11 लाख 28 हजार 809 क्विंटल, बीजापुर में 2 लाख 66 हजार 119 क्विंटल, दंतेवाड़ा में 40 हजार 706 क्विंटल, कांकेर में 20 लाख 20 हजार 362 क्विंटल, कोंडागांव में 12 लाख 89 हजार 932 क्विंटल, नारायणपुर में एक लाख 07 हजार 152 क्विंटल और सुकमा जिले में एक लाख 86 हजार 492 क्विंटल धान का उपार्जन किया गया है। वर्तमान में इन सभी जिलों के धान उपार्जन केन्द्रों पर एक करोड़ 42 लाख 94 हजार से अधिक बारदाना उपलब्ध है और सहकारी समितियों में खरीदी की लिमिट बढ़ाने के फलस्वरूप किसानों को टोकन की सुलभता के साथ ही धान खरीदी को गति मिली है। उन्होंने बस्तर संभाग में आगामी सप्ताह से धान खरीदी में और ज्यादा बढ़ोत्तरी होने की उम्मीद व्यक्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *