September 21, 2026

जिले में चला तंबाकू नियंत्रण अभियान,13 दुकानों का कटा चालान

दंतेवाड़ा। जिले में तंबाकू सेवन पर रोक लगाने और कानून का पालन सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। इस क्रम में कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देश पर गठित टीम द्वारा राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत विगत दिवस को विकासखंड में संचालित दुकानों की जांच किया गया। इस दौरान प्रतिबंधित सिगरेट और तंबाकू उत्पादों की बिक्री पाए जाने पर 13 दुकानों के खिलाफ कार्रवाई की गई तथा 1670 रुपये का चालान वसूला गया।

इस संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी की देख रेख में गठित टीम ने दुकानदारों को सख्त चेतावनी दी कि वे आगे से तंबाकू उत्पादों का प्रदर्शन और विज्ञापन न करें। साथ ही उन्हें यह भी समझाया गया कि तंबाकू की बिक्री और प्रचार-प्रसार पर नियंत्रण समाज के स्वास्थ्य हित में आवश्यक है। अधिकारियों ने कहा कि कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

इस कार्यवाही के दौरान जिला नोडल अधिकारी राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम डॉ. अमन सिंह, ड्रग इंस्पेक्टर सौरभ जैन, जिला सलाहकार एनसीडी कार्यक्रम अंकित सिंह तथा दंतेवाड़ा थाना पुलिस दल मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *