जगदलपुर

वन मंत्री ने अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण कर एक पेड़ मां के नाम किया वृक्षारोपण

जगदलपुर/बस्तर न्यूज़

प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम शहर के अंबेडकर वार्ड बूथ क्र. 140/141 मे वन मंत्री केदार कश्यप ने कार्यकर्ताओं के साथ सुनी। आज प्रधानमंत्री की मन की बात कार्यक्रम जिले के सभी मतदान केदो में सुनी गई। मन की बात कार्यक्रम के पूर्व अंबेडकर की मूर्ति में माल्यार्पण कर एक पेड़ मां के नाम पर वृक्षारोपण किया।

वन मंत्री केदार कश्यप ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा एक पेड़ मां के नाम अभियान में तेजी आई है। प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में कहा कि देश में आज गर्व के साथ खादी पहनी जा रही है, अगस्त में खादी का कपड़ा खरीदने का अच्छा मौका है। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत में बाघ हमारी संस्कृति का हिस्सा रहा है। मोदी ने कहा 2 लाख से ज्यादा मां के नाम पेड़ लगाए गए। पूरी दुनिया में पेरिस ओलंपिक छाया हुआ है, पेरिस ओलंपिक की बात करते हुए भारत के खिलाड़ियों को समर्थन देने की बात की। चीयर फॉर भारत का स्लोगन भी दिया। पीएम मोदी ने प्रोजेक्ट परी का भी जिक्र किया। जिसका मतलब पब्लिक आर्ट ऑफ इंडिया है।प्रधानमंत्री ने दिल्ली के भारत मंडपम का जिक्र करते हुए कहा कि यहां पर देश भर के पब्लिक आर्ट देखे जा सकते हैं।

इस अवसर पर रंजीत पांडे, आशुतोष पाल, वेद प्रकाश पांडे, केतन महानंदी, वसीम खान, काशी पति दीवान, लोकेश राव, शैलेश श्रीवास्तव, सूरज केसरवानी, सुखचंद बघेल, अमित रामटेके, रहीम खान, नरेश साहू, सूर्य प्रकाश, आत्माराम जोशी, राजेश साव,अमित मेहरा, सुशील प्रसाद, कृष्णा सेठिया, पुष्पा तिवारी, सुजाता दहरिया, किरण दीवान, कमल सेठिया, नारायणी, गोमती, भागवती, धनमती प्रजापति, जामवती, रमा प्रजापति, सरिता निकुंज, संजय उपाध्याय सहित बूथ के भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *