September 20, 2026

बस्तर गोंचा महापर्व के अवसर शहर के गायकों ने दी भक्तिमय प्रस्तुति

जगदलपुर/बस्तर न्यूज

बस्तर गोँचा महापर्व के अवसर पर 360 घर आरण्यक ब्राह्मण समाज जगदलपुर के तत्वाधान में राग द म्यूजिकल ग्रुप के द्वारा भजन संध्या का आयोजन सिरहासार भवन के सामने किया गया। जिसमें देर रात तक भक्तजन झूमते रहे ग्रुप के द्वारा शानदार आर्केस्ट्रा के साथ हिंदी एवं उड़िया गीतों की प्रस्तुति दी गई। राग द म्यूजिकल ग्रुप के कलाकार सुरेश जैन, प्रशांत दास, मनीष श्रीवास्तव, समीर जैन, दिव्यांशी शुक्ला, जगदीश कुंतल, योगेश चंद्र मौर्य, प्रियंका वैद्य, चंद्रभान सलमान, राजकुमार डोंगरे, प्रवीर पॉल और निशांत ने अपनी शानदार प्रस्तुति दी । कार्यक्रम में राग द म्यूजिकल ग्रुप के अध्यक्ष बीजू विश्वास तथा उपाध्यक्ष ज्योति गर्ग उपस्थित थे।

जयपुर ओडिसा से आए संतु भाई म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों के द्वारा बेहतरीन वाद्य यंत्र बजाकर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। गिटारिस्ट के रूप में ग्रुप के कलाकार बेनी तबला वादक अर्जुन बेहरा ने भी गानों में सभी कलाकारों का साथ दिया।

कार्यक्रम में समाज के अध्यक्ष ईश्वर नाथ खंबारी, नरेंद्र पाणिग्रही, राजीव नारंग, पार्षद दीप्ति पांडे, अनीता श्रीवास्तव, ओंकार पांडे एवं समाज के सभी पदाधिकारी और बड़ी संख्या में भक्तजन कार्यक्रम में उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन ग्रुप की वंदना झा द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *