November 25, 2026

जमीन में गाड़कर रखी थी नक्सलियों ने नगदी, सुरक्षाबलों ने स्टील के डिब्बे से किया बरामद

बीजापुर/बस्तर न्यूज

ग्राम बड़ेपल्ली के जंगल में जमीन के अंदर संदिग्ध सामग्री छिपाकर रखे जाने की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक उमेश प्रसाद गुप्ता के निर्देशानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स) रविन्द्र कुमार मीणा के मार्गदर्शन व अनुविभागीय अधिकारी पुलिस भेरमगढ़ नवीन कुमार एक्का के नेतृत्व में डीआरजी, थाना भैरमगढ़ पुलिस एवं बीडीएस टीम द्वारा मुखबिर के बताए स्थान ग्राम बड़ेपल्ली के जंगल में सर्चिंग अभियान चलाया गया।

सर्चिंग के दौरान बीडीएस टीम द्वारा डिमाइनिंग एवं तलाशी की कार्यवाही में जमीन के अंदर बोरी में रखा स्टील का डिब्बा बरामद किया गया। डिब्बे के अंदर टेप से लिपटे पैकेट मिले, जिनकी जांच करने पर उनमें 500-500 के नोटों में कुल 39,77,000/- (उनतालीस लाख सतहत्तर हजार रुपये) नगद राशि बरामद हुई। इसके पूर्व में ही सुरक्षा बलों द्वारा माओवादी डम्प से रूपये 7,60,33,800/- कैश एवं 8.5 किग्रा सोना बरादम किये जा चुके है।

उड़ीसा राज्य में सक्रिय 02 माओवादियों ने हिंसा का रास्ता छोड़ बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण

छत्तीसगढ़ शासन की नक्सल आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर उड़ीसा राज्य में सक्रिय 02 माओवादी नागमणी कुड़मे, गंगा सोढ़ी ने जिला पुलिस, डीआरजी, कोबरा एवं केरिपु बल के द्वारा किये गये संयुक्त प्रयासों से बीजापुर पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया। संगठन की कमजोर होती स्थिति, हिंसक विचारधारा से मोहभंग, पूर्व माओवादी कैडरों के सफल पुनर्वास एवं क्षेत्र में तेजी से हो रहे विकास कार्यों से प्रभावित होकर उन्होंने हिंसा का मार्ग त्यागकर समाज की मुख्यधारा में शामिल होने का निर्णय लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *