Raipur

राष्ट्रीय थाई बॉक्सिंग चैंपियनशिप सम्पन्न, छ. ग. के खिलाड़ियों ने जीते पदक

रायपुर/बस्तर न्यूज

थाई बॉक्सिंग इण्डियन फेडरेशन के तत्वावधान में तेलंगाना थाई बॉक्सिंग एसोसिएशन द्वारा 17वीं राष्ट्रीय थाई बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आयोजन 21 – 23 अगस्त 2026 तक गुरु गोविन्द सिंह इंडोर स्टेडियम, क्रीड़ा संकुल, नान्देड़ (महाराष्ट्र) में किया गया था। जिसमें 18 राज्यो के लगभग 450 खिलाड़ियों अधिकारियों ने भाग लिया। जिसमे महाराष्ट्र प्रथम, तमिलनाडु द्वितीय, तेलंगाना तृतीय, चतुर्थ स्थान पर उड़ीसा और छत्तीसगढ़ पाँचवे स्थान पर रहा।

उपरोक्त जानकारी जारी प्रेस विज्ञप्ति में देते हुए छग थाई बॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष अनीस मेमन एवँ महासचिव लखन कुमार साहू ने बताया कि छग खेल जगत के लिए अत्यंत हर्ष एवँ गर्व का विषय है कि छत्तीसगढ़ की सातों बालिका खिलाड़ियों ने पदक जीते। उक्त राष्ट्रीय थाई बॉक्सिंग चैंपियनशिप में छग से 07 बालिका खिलाड़ी, 05 अधिकारियों सहित 12 सदस्यीय दल भाग लिया था।

छग थाई बॉक्सिंग पदक विजेता

कु मानसी तांडी – स्वर्ण पदक (U 21yrs, -45kg)

कु पिंकी गुप्ता – स्वर्ण पदक (U 17yrs, -44kg)

कु सोमारी कवासी – स्वर्ण पदक (U 14yrs, -32kg)

कु सुनीता, काँस्य पदक – (U 14yrs, -44kg)

कु लच्छी कोवासी – स्वर्ण पदक (U 17yrs, -40kg)

कु रामे कवासी – स्वर्ण पदक (U 17yrs, -52kg)

कु राजकुमारी – स्वर्ण पदक (U 17yrs, -56kg)

राष्ट्रीय निर्णायक परीक्षा उत्तीर्ण

विक्की भारती एवं करण चेलक

अधिकारीगण : अनीस मेमन, कु. टिकेश्वरी साहू, लक्ष्मी नारायण साहू।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *