जगदलपुर खेलकूद

बस्तर के म्युथाई बाक्सिंग खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में दिखायेंगे अपना दम 

जगदलपुर/बस्तर न्यूज

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक संघ से मान्यता प्राप्त संस्था IFMA की भारत मे मान्यता प्राप्त संस्था यूनाइटेड म्यू थाई एसोसिएशन इण्डिया के तत्वावधान में ऑल असम एमेच्योर म्यू थाई एसोसिएशन द्वारा सीनियर, जूनियर, सब जूनियर (बालक/बालिका) वर्ग की राष्ट्रीय म्यूथाई चैंपियनशिप एवं प्रो नाईट फाइट का आयोजन 25 से 30 मई 2024 तक लक्ष्मीबाई नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिकल एजुकेशन तेपेसिया, सोनापुर, गुवाहाटी (असम) में किया जा रहा है।

इस राष्ट्रीय म्यूथाई चैंपियनशिप में बस्तर जिले से 4 बालिका और 07 बालक खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। कु. अनवी जैन, कु.सुरभि यादव, कु. शानिका मिश्रा, कु सोनाली कुशवाह, वेदांत श्रीवास, एलेक्स कुमार, पुष्कल जैन, विवन बाजपाई, युवराज सिंह, शोर्यवर्धन जैन, आलोक कुमार गोयल आदि खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेकर अपना दम दिखाएंगे।

उल्लेखनीय हैं कि कुल 30 म्यूथाई खिलाड़ी (17 बालक, 13 बालिका) छ ग म्यूथाई दल में स्थान बनाने में कामयाब रहे, जो गुवाहाटी जा रहे हैं जो विभिन्न आयु वर्ग के अलग अलग वजन वर्ग में भाग लेंगे।

छत्तीसगढ़ प्रदेश टीम में राज्य म्यूथाई संघ के अध्यक्ष लखन कुमार साहू, महासचिव अनीस मेमन,राष्ट्रीय निर्णायक अमन यादव, कोच मैनेजर कु प्रणिता मेश्राम (रायपुर), अब्दुल मोईन, कु पुष्पांजलि नाग और राजेन्द्र सिंह राजपूत (तीनों बस्तर) टीम के साथ राष्ट्रीय प्रतियोगिता हेतु गुवाहाटी असम जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *