रायपुर/बस्तर न्यूज
कुआलालंपुर, मलेशिया में 16 से 22 जून 2026 तक आयोजित प्रथम स्कूल वर्ल्ड चैंपियनशिप में भाग लेकर कोलकाता से रायपुर ट्रेन द्वारा पहुंचने पर काँस्य पदक विजेता जगदलपुर बस्तर के युवराज सिंह, रायपुर की कु समिधा अग्रवाल और एथलीट कमीशन के चेयरमैन अमन यादव का रायपुर रेल्वे स्टेशन में राज्य म्यूथाई संघ के महासचिव अनीस मेमन के नेतृत्व में राज्य म्यूथाई संघ के पदाधिकारियों और परिजनों द्वारा शानदार स्वागत किया गया।
उल्लेखनीय है कि इस अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप में भारत को जगदलपुर बस्तर के युवराज सिंह ने काँस्य पदक दिलाया। इसके अलावा रायपुर की कु समिधा अग्रवाल अपने शानदार खेल की बदौलत क्वार्टर फाइनल तक खेला। साथ ही एथलीट कमीशन के चेयरमैन अमन यादव को कुआलालंपुर मलेशिया विशेष आमन्त्रित किया गया था।




