जगदलपुर

दूरस्थ वनांचल ग्राम मुंडागढ़ में हुआ सिविक एक्शन कार्यक्रम

जगदलपुर/बस्तर न्यूज

पुलिस महानिरीक्षक के निर्देशानुसार में बस्तर पुलिस द्वारा विकास की मुख्यधारा से जुड़ रहे दूरस्थ ग्राम मुंडागढ़ में एक वृहद सामुदायिक पुलिसिंग व सिविक एक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में ग्राम मुंडागढ़ के साथ-साथ आस-पास के वनांचल क्षेत्रों जैसे चांदामेटा, कचिररास, ठोठापारा, सल्फीपदर एवं छिंदगुर के ग्रामीण भारी उत्साह के साथ शामिल हुए। कार्यक्रम में लगभग 1000 लोगों की विशाल संख्या उपस्थित रही।

खेलकूद एवं सामग्री का हुआ वितरण 

सामुदायिक पुलिसिंग के तहत ग्रामीणों के मनोरंजन और सुदूर क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए विभिन्न खेल स्पर्धाओं का आयोजन किया गया, जिसमें रस्सी खींच, हांडी फोड़ और कुर्सी दौड़ में युवाओं ने इन खेलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इसके पश्चात् उपस्थित अतिथियों द्वारा ग्रामीणों एवं बच्चों को दैनिक आवश्यकता और खेल सामग्री का वितरण किया गया।

साइबर सुरक्षा, यातायात और जन-समस्याओं पर हुआ चर्चा

पुलिस अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों और युवाओं को बदलते परिवेश की जरूरतों को देखते हुए साइबर सुरक्षा (ऑनलाइन ठगी से बचाव) तथा यातायात सुरक्षा (सड़क नियमों का पालन) के संबंध में विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया गया। इसके साथ ही अधिकारियों ने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी बुनियादी समस्याओं को विस्तार से सुना तथा संबंधित विभागों से बेहतर तालमेल बिठाकर उनका जल्द से जल्द निराकरण करने का भरोसा दिलाया। इस सफल आयोजन से क्षेत्र की जनता और बस्तर पुलिस के बीच का आपसी समन्वय और मजबूत हुआ है, जिससे ग्रामीणों में एक नया उत्साह देखने को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *