जगदलपुर

विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन 25 अप्रैल को

जगदलपुर/बस्तर न्यूज

संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा समूचे भारतवर्ष में हर वर्ष विशाल रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जाता है, जिसमें शासकीय अस्पतालों के सहयोग से रक्तदान करवाने की समुचित व्यवस्था की जाती है और रक्त को स्टोर कर जरूरतमंदों को रक्त प्रदान किया जाता है।

इस कड़ी में पहली बार जगदलपुर शहर में 25 अप्रैल एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन महारानी अस्पताल में सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक किया जा रहा है। इस शिविर में ज्यादा रक्तदान होने की संभावना है। इस आयोजन में लगभग सभी रक्तदाताओं के लिए जूस, बिस्किट, फल आदि की व्यवस्था भी की जाएगी ताकि रक्तदाताओं को बेहतर सुविधा मिल सके।

गोवर्धन दास नवतानी, संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन ने प्रेस विज्ञप्ति में जानकारी दी कि इस रक्तदान शिविर के माध्यम से फाउंडेशन का उद्देश्य रक्त की कमी को दूर करना और समाज में सेवा की भावना को प्रोत्साहित करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *