Bhilai खेलकूद

अस्मिता जूडो लीग के दूसरे चरण की प्रतियोगिता सम्पन्न

भिलाई/बस्तर न्यूज

भारतीय जूडो महासंघ ने छत्तीसगढ़ प्रदेश जूडो संघ को छत्तीसगढ़ के चार शहरों में अस्मिता जूडो सिटी लीग 2024-25 के आयोजन की स्वीकृति दी थी। जिसके तहत आज अनलिमिटेड जुडो अकैडमी हाउसिंग बोर्ड भिलाई में दुर्ग जिला जूडो संघ द्वारा प्रतियोगिता आयोजित की गई।यह प्रतियोगिता खेलो इंडिया और भारतीय खेल प्राधिकरण एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश जूडो संघ के तत्वावधान में आयोजित की गई थी। अस्मिता सिटी लीग जूडो प्रतियोगिता में बालिकाओं के लिए 31 विभिन्न वजन समूहों के मुकाबले खेले गए।

प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि पार्षद नेहा साहू एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश जूडो संघ के अध्यक्ष अरुण द्विवेदी, महासचिव शंभू सोनी ,अंतर्राष्ट्रीय रेफरी किरण शर्मा, शेख शरीफ, अंतर्राष्ट्रीय प्रशिक्षक विजय नाग, श्वेता यादव द्वारा पुरस्कार वितरण किया गया। आलोक मिश्रा सचिव दुर्ग जिला जुड़ो संघ ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि यह प्रतियोगिता अंतरराष्ट्रीय जूडो संघ और भारतीय जूडो महासंघ के नियमों के अनुसार खोली गई। जिसमें रेफरी किरण शर्मा, भगवती सूर्यवंशी, शेख शरीफ, योगेंद्र साहू, गौतम श्रवण शर्मा, अनुष्का मित्तल, दिव्या कुमारी ने प्रतियोगिता संपन्न कराई।

अस्मिता सिटी लीग जूडो प्रतियोगिता के परिणाम

सब जूनियर 32 किलो पुण्याति ताड़ी प्रथम, तान्या द्वितीय, अमृत कौर तृतीय
36 किलो सुनीति टांडी प्रथम, अर्पिता जायसवाल द्वितीय, अनुश्री तृतीय,
44 किलो प्रगति भारद्वाज प्रथम, तमन्ना द्वितीय, हिमांगी टांडी और निकिता दास संयुक्त रूप से तृतीय,
52 किलो स्वामी यादव प्रथम, अरुण तिवारी द्वितीय
40 किलो भावना विकी प्रथम,
48 किलो दुर्गा चौबे प्रथम
57 किलो से अधिक में कोमल सिंह प्रथम।

कैडेट वर्ग में 44 किलोग्राम में ट्विंकल प्रथम, प्रियंका गुप्ता द्वितीय, काजल एवं ओजस्वी तिवारी संयुक्त रूप से तृतीय
52 किलो में दिव्या गुप्ता प्रथम, कीर्ति कुमारी द्वितीय, मीतांजलि सिंह तृतीय
48 किलो में रिया सिंह प्रथम,
63 किलो में कीर्ति मौर्य प्रथम
40 किलो में अंजली गुप्ता प्रथम
70 किलो से अधिक में संदीप कौर प्रथम

जूनियर वर्ग में 44 किलो में प्रियंका गुप्ता प्रथम, काजल द्वितीय।
48 किलो में पूर्णिमा कुमारी प्रथम
52 किलो में हर्षिता प्रसाद प्रथम
57 किलो में कीर्ति कुमारी प्रथम
63 किलो में कीर्ति मौर्य प्रथम
70 किलो में नंदिनी सिंह प्रथम
70 किलो से अधिक में संदीप कोर प्रथम।

सीनियर वर्ग में 52 किलो में प्रिया विश्वकर्मा प्रथम, हर्षिता प्रसाद द्वितीय
57 किलो में सपना यादव प्रथम, वैदिक ठाकुर द्वितीय।
63 किलो में तृषा राव प्रथम।
विजयी जूडो खिलाड़ियों को जोन स्तरीय खेलो इंडिया महिला लीग जूड़ो प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए चयनित किया गया।

कार्यक्रम के अंत में छत्तीसगढ़ प्रदेश जूडो संघ के कोषाध्यक्ष एवं दुर्ग जिला जूडो संघ के सचिव आलोक मिश्रा ने आभार प्रदर्शन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *