October 23, 2026

एक साथ हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे नगर के हनुमान भक्त

जगदलपुर/बस्तर न्यूज 

पतंजलि योग समिति जगदलपुर के तत्वाधान में नगर के 6 मंदिरों में एक साथ प्रति सप्ताह साप्ताहिक श्री हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन का शुभारंभ 30 मार्च से किया जा रहा है। प्रत्यैक शनिवार ठीक 7:00 बजे से 7:30 बजे तक हनुमान चालीसा का पाठ कर श्रद्धालु गण अपने जन्म दिवस व वैवाहिक वर्षगांठ भी मंदिर में आरती दीप जला कर करेंगे।

यह है 6 मंदिर

पूराना बालाजी मंदिर दक्षिणेश्वर हनुमान जी पावर हाउस चौक

श्री सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर लालबाग

श्री भंगाराम शिव मंदिर पथरागुडा

श्री झाड़ेश्वर मंदिर धरमपुरा रोड

श्री दुर्गा मंदिर शांति नगर जगदलपुर

श्री शिव हनुमान मंदिर, आवास प्लाट, हटकाचोरा

साप्ताहिक हनुमान चालीसा पाठ के संचालन के लिए एक समिति बनाकर इसका संचालन किया जाएगा । जिसमें आशुतोष प्रसाद, शक्ति सिंह, रमापति दुबे, विजय भारत, सरोजिनी रेड्डी, मनोज चंद्रा ,श्रीमती कुसुम पांडे, अनुष्का साहू , गीता पांडे , पदमा बिसोई , निलम मिश्रा, गणेश दहिया ,पी माथुर, आर एस चौधरी ,दयाराम उमरवैश्य, गोपाल उमरवैस्य, बनमली पाणिग्रही, तनय पांडे, आसमान मुचाकी प्रमुख रूप से अलग-अलग मंदिरों में इस साप्ताहिक हनुमान चालीसा पाठ का व्यवस्था संभालते हुए संचालन करेंगे । सभी मंदिरों में इस आयोजन को लेकर संचालक मंडल सहित भक्तों में खासा उत्साह देखा जा रहा। समिति ने नगर के सभी हनुमान भक्तों से आग्रह किया गया है इस आयोजन में सह परिवार विशेष कर अपने बच्चों के साथ अवश्य पहुंच लाभ लेवें।

इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य सभी सनातनियों को नियमित मंदिर पहुंचकर पूजा उपासना के प्रति आकृष्ट कर भारतीय परंपराओं का सम्मान और पालन कराने का है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *