September 20, 2026

महात्मा गांधी स्कूल में बसंत पंचमी सादगीपूर्ण संपन्न

जगदलपुर/बस्तर न्यूज़

बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर नगर के गीदम रोड पर स्थित शासकीय महात्मा गांधी पूर्व माध्यमिक विद्यालय में आज मातृ-पितृ दिवस मनाया गया । सर्वप्रथम शाला परिवार और छात्र-छात्राओं द्वारा बसन्त पंचमी के अवसर पर शाला में माता सरस्वती की पूजा अर्चना कर मातृ-पितृ दिवस मनाया गया । साथ ही स्कूली छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की भी प्रस्तुति दी ।

उक्त कार्यक्रम में संस्था प्रमुख दीपक बाजपेयी, अनुपमा साहा, श्रीमती साविडी पेगड़, श्रीमती सुमन, श्रीमती मनीषा यादव, श्रीमती गीता ठाकुर, श्रीमती के. लक्ष्मी सहित बच्चों के माता पिता भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *