September 26, 2026

संस्कार स्कूल में हुआ फेंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन

जगदलपुर/बस्तर न्यूज

संस्कार द गुरूकुल चेढ़ईपदर में कक्षा 1 से लेकर पांचवीं तक बच्चों के लिए एक फैंसी ड्रेस का प्रतियोगिता रखी गई । इस प्रतियोगिता में अलग अलग रूपों में छोटे बच्चे नजर आए। बच्चों में महापुरूषों के बारे में जानकारी देने के उद्देश्य से आयोजित की गई थी । स्वामी आत्मानंद स्कूल (विवेकांनन्द स्कूल) प्राचार्या मनीषा खत्री तथा बस्तानार प्राथमिक शाल की प्रधान अध्यापिका आरती सिंह मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। प्रतियोगिता की विस्तृत जानकारी शिक्षिका सीमा चौहान और श्रेया शुक्ला दी ।

बच्चों को संबोधित करते हुए विवेकानंद स्कूल प्राचार्य मनीषा खत्री ने कहा कि बच्चों में आत्मविश्वास जगाने के लिए ऐसे कार्यक्रम होते रहना चाहिए। बास्तानार प्राथमिक शाला की प्रधान अध्यापिका आरती सिंह ने कहा कि बच्चे सहजता से किसी भी चीज़ को सीख लेते हैं। अंत में विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।

नर्सरी प्रथम – एलीशा मैरी केरकेट्टा
द्वितीय धवेश सूर्यवंशी
तृतीय- सुनिधि बघेल
एल.के.जी – प्रथम दर्शन सांखला और आर्वी ध्रुव
द्वितीय परिधि नाग
तृतीय राजवी कौशल
यू.के.जी – प्रथम हर्ष पुनेम
द्वितीय – अहान पटेल और वृद्धि सांखला
तृतीय – अभिनव कौशिक
प्रथम श्रेणी – हर्ष पोयाम एवं दक्षा साहू
द्वितीय – भैरव संचेती
तृतीय – मोहम्मद अबान और डिकेंद्र नाग
द्वितीय श्रेणी – प्रथम कृष्ण कुमार मौर्य
द्वितीय अनुज बिसोई और क्लेरिसा एलिना केरकेट्टा
तीसरा कुंजल ध्रुव
कार्यक्रम में प्राचार्य अनुराधा के साथ अभिभावक गण भी मैजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *