September 21, 2026

अवैध गांजा परिवहन करते हुए आरोपी हुआ गिरफ्तार

जगदलपुर/बस्तर न्यूज

जिले में निरंतर अवैध गांजा तस्करी पर कार्यवाही की जा रही हैं । वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा निर्देशित करने पर थाना प्रभारी निरीक्षक  शिवानंद सिंह के नेतृत्व मे टीम गठित कर आरोपी की पतासाजी की गई । मुखबीर सूचना पर थाना नगरनार क्षेत्र अंतर्गत ग्राम माचकोट तिराहा के पास आरोपी कांडा प्रधानी पिता स्व. गुरु प्रधानी उम्र 40 साल निवासी ग्राम नुवागांव पोस्ट हल्दीकुंड, तहसील व्यापारीगुण्डा थाना रामगिरी जिला कोरापुट ओडिसा को होंडा मोटरसाइकिल क्रमांक OD 10 1494 मे 10.394 किलोग्राम अवैध मादक प्रदार्थ गांजा ओडिसा से छत्तीसगढ़ परिवहन करते हुए पकड़ा गया ।|

उक्त आरोपी का कृत्य अपराध धारा 20 ख एनडीपीएस एक्ट का पाए जाने से अपराध सदर कायम कर विवेचना में लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *