October 23, 2026

शासन की योजनाओं का लाभ हर नागरिक को मिले यह हमारा दायित्व : किरण देव

जगदलपुर/बस्तर न्यूज 

लाभार्थी सम्पर्क अभियान एवं दीवाल लेखन के तहत आज छत्रपति शिवाजी एवं महाराणा प्रताप में लाभार्थी जनसंपर्क अभियान व दीवाल लेखन किया गया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव की उपस्थित मे यह कार्यक्रम किया गया। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अनेक प्रकार के जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभार्थियों से चर्चा किया गया एवं योजनाओं के बारे में बताया गया फिर इस बार मोदी सरकार दीवाल लेखन किया।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा के जिलाध्यक्ष रूप सिंह मण्डावी, संजय पांडेय, सुरेश गुप्ता, मनोहर दत्त तिवारी, आर्यद्र सिंह आर्य, सुधा कश्यप, लक्ष्मी कश्यप, अतुल सिम्हा, राजपाल कसेर, विक्रम यादव, योगेश शुक्ला, कौशल्या, दिलीप मिश्रा, नीलू, सतीश अवस्थी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *