September 20, 2026

मत्स्य पालक मत्स्य पालन आधुनिक तरीके करें, लाभ होगा : भरत मटियारा

दंतेवाड़ा। विगत दिवस अध्यक्ष मछुआ कल्याण बोर्ड (कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त) छत्तीसगढ़ शासन भरत मटियारा द्वारा जिले के समस्त मछुआ सहकारी समिति एवं निजी मत्स्य कृषकों से मछली पालन संबंधित विभिन्न विषयों पर आवश्यक चर्चा कर उन्हें मत्स्य पालन से संबंधित शासन की विभिन्न योजनाओं से लाभ उठाने का आग्रह किया। इसके अलावा उन्होंने मत्स्य कृषकों को मछली पालन के आधुनिक तौर-तरीके अपनाने की सलाह दी।

इस बैठक के दौरान विभाग के प्रभारी दीपक कुमार बघेल एवं अशोक कुमार पुनेम, मनसीलाल नेताम, विद्याभूषण फील्ड अधिकारी द्वारा मत्स्य विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी कृषकों के समक्ष दी गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *