September 20, 2026

आस्था विद्या मंदिर जावंगा में अधिकारियों द्वारा किया गया वृक्षारोपण

दंतेवाड़ा। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एजुकेशन सिटी जावंगा के आस्था विद्या मंदिर जावंगा में आज जिले के आला अधिकारी उप पुलिस महानिरीक्षक कमलोचन कश्यप, कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी, पुलिस अधीक्षक गौरव राय, जिला पंचायत सीईओ कुमार विश्वरंजन, वन मंडलाधिकारी डॉ जाधव सागर रामचंद्र, डीआईजी सीआरपीएफ विकास कराटिया द्वारा 50 पौधे रोपकर एजुकेशन सिटी जावंगा में 6000 पौधे रोपने का लक्ष्य दिया गया। अधिकारियों ने परिसर मे आम नारियल जैसे फलदार पौधों का रोपण किया। जैसा कि सभी जानते है मानव और प्रकृति का गहरा नाता है। जहां प्रकृति है, वहां जीवन है और जब इसी प्रकृति को क्षति पहुंचती है तो जीवन पर भी असर पड़ता है। इस प्रकार पर्यावरण की सुरक्षा और संरक्षण हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।

पुलिस अधीक्षक गौरव राय की नन्ही पुत्री ‘‘अमाया‘‘ के द्वारा भी आस्था परिसर में पौधा रोपण किया गया।

इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी एस के अम्बस्ता, उप वन मंडलाधिकारी गीदम व्ही एन नाग सहित विभिन्न अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *