October 13, 2026

महतारी वंदन से संवर रहा बेटी का भविष्य, सुकन्या समृद्धि योजना में कर रही निवेश

दंतेवाड़ा। सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों की सफलता की कहानियों के माध्यम से आमजन को योजनाओं के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

इसी कड़ी में गीदम विकासखंड अतंर्गत ग्राम बोदली की रहने वाली प्रमिला पोटामी ने बताया कि महतारी वंदन योजना से हर माह 1 हजार की राशि उनके खाते में आ रही है। महतारी वंदन योजना से मिलने वाली इस राशि का उपयोग वह अपनी बेटी के भविष्य को संवारने में कर रही है। विमला आगे बताती है कि बेटी के नाम से उन्होंने सुकन्या समृद्धि खाता खुलवाया है और सरकार से मिलने वाली इस मदद को हर माह बेटी के नाम पर सुकन्या समृद्धि खाते में जमा कर रही है। सुकन्या समृद्धि योजना से निवेश राशि में प्रति वर्ष बढ़ोत्तरी होती है। यह राशि बेटी की भविष्य में शिक्षा-दीक्षा के काम आएगी।

प्रमिला ने कहा हम मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के आभारी है मुख्यमंत्री द्वारा हम जैसी जरूरतमंद महिलाओं को दी जा रही इस मदद से बड़ा सहारा है। हमारी आमदनी इतनी नहीं होती कि हम किसी तरह की बचत कर सकें। लेकिन सरकार की इस पहल से हम जैसी लाखों महिलाएं बचत और निवेश कर आर्थिक समृद्धि की ओर बढ़ रही हैं। ज्ञात हो कि महतारी वंदन योजना के तहत मिलने वाली राशि से महिलाओं को सामाजिक सुरक्षा और आर्थिक सहायता मिल रही है साथ ही उनके बच्चों का भविष्य गढ़ने में भी यह योजना सार्थक बन रही है। महतारी वंदन योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो उन्हें आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *