November 23, 2026

खाद्य सुरक्षा की ओर बढ़ रहे कदम, प्रशिक्षण से लाभान्वित हो रहे होटल संचालक

दंतेवाड़ा/बस्तर न्यूज

भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य के मध्य हुये समझौता ज्ञापन 2023 से 2026 तक खाद्य सुरक्षा प्रशिक्षण एवं प्रमाणन में स्वीकृत कार्ययोजना 2025-26 के अनुसार छत्तीसगढ़ राज्य के समस्त 33 जिला मुख्यालयों एवं 146 ब्लॉक में फॉस्टेक प्रारंभिक प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। इसकी परिपालन में जिला खाद्य एवं औषधि प्रशासन दंतेवाड़ा द्वारा 3 दिवसीय खाद्य सुरक्षा से संबंधित खाद्य सुरक्षा प्रशिक्षण एवं प्रमाणन निःशुल्क कार्यक्रम जिला पंचायत सभागार में आयोजित किया गया।

जाहिरा खान अभिहित अधिकारी खाद्य एवं औषधि प्रशासन दंतेवाड़ा ने प्रशिक्षण के मूलभूत उद्देश्य एवं पंजीकरण प्रक्रिया का जानकारी दी। शिक्षा एवं कल्याण समिति प्रशिक्षण संस्थान के प्रशिक्षक शिव प्रजापति ने खाद्य पाठ्यक्रम, खाद्य सुरक्षा, स्वच्छता, संस्था पंजीकरण एवं व्यवस्था, खाद्य पदार्थों का गुणवत्ता मानक एवं मापक के बारे में पीपीटी के माध्यम से जानकारी दी। प्रथम दिवस दंतेवाड़ा एवं गीदम के खाद्य से संबंधी लोगों को प्रशिक्षण दिया गया। द्वितीय दिवस को बचेली एवं किरंदुल के खाद्य कारोबारकर्ताओं हेतु सामुदायिक भवन, आर.ई.एस कॉलोनी में प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

10 जुलाई को जिला पंचायत के प्रशिक्षण सभागार में दंतेवाड़ा, गीदम, बचेली, किरंदुल के खाद्य कारोबारकर्ताओं हेतु जिसमें जिले में संचालित रेडी टू ईट, विद्यालयों में संचालित मध्यान भोजन भोजन (मिड डे मील) समूहों एवं अन्य खाद्य संबंधी संस्थाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। उपरोक्त पूर्व दिवस में प्रशिक्षण में जो लोग उपस्थित नहीं हो पाए थे, वे 10 जुलाई को इस प्रशिक्षण में सम्मिलित हो सकते है। इस कार्यक्रम में जिला खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के कर्मचारी समेत दंतेवाड़ा जिले के विभिन्न रेस्टोरेंट, ढाबा, होटल, खाद्य संस्थाएं, कारोबारकर्ताएं, रसोईया आदि शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *