दंतेवाड़ा

आधुनिक मोबाईल फोरेंसिक वैन को विधायक ने किया शुभारम

दंतेवाड़ा/बस्तर न्यूज

दन्तेवाड़ा जिले में त्वरित घटनास्थल के इन्वेस्टिगेशन हेतु मोबाईल फोरेंसिक वैन का शुभारंभ दन्तेवाड़ा विधायक चैतराम अटामी के कर कमलों के द्वारा किया गया। इस अवसर पर दन्तेवाड़ा विधायक चैतराम अटामी एवं पुलिस अधीक्षक गौरव राय, एफ.एस.एल. जगदलपुर की संयुक्त संचालक श्रीमति अनुपमा मेश्राम, डीपीओ रजनीश टेकाम द्वारा मोबाईल फोरेंसिक वैन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। यह सेवा जिले में होने वाले विभिन्न अपराध/घटना में त्वरित साक्ष्य संकलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगी। इसके माध्यम से पुलिस एवं कानूनी साक्ष्य संकलन एवं न्याय प्रक्रिया में तेजी से कार्य सम्पादित हो सकेगें।

एफएसएल की संयुक्त संचालक श्रीमति अनुपमा मेश्राम ने जानकारी देते हुये बताया गया कि यह सेवा न्याय क्षेत्र में त्वरित कार्यवाही हेतु एक महत्वपूर्ण कदम है जो कि भारत सरकार द्वारा लागू किये गये तीन कानूनों के परिपालन में महत्वपूर्ण सहयोग एवं योगदान सुनिश्चित करेंगी।

क्रार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामकुमार बर्मन, डीपीओ रजनीश टेकाम, वैज्ञानिक अधिकारी वसीम अकरम, सुश्री मिनल साहू, एसडीओपी राहुल उइके, नसरूल्ला सिद्धकी, रक्षित निरीक्षक सुशील नौटियाल, थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक धनंजय सिन्हा सहित पुलिस विभाग के अधिकारी/कर्मचारी, एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *