दंतेवाड़ा

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत वाहन चालकों को सारथी सम्मान से किया गया सम्मानित

दंतेवाड़ा/बस्तर न्यूज

जिले में यातायात पुलिस द्वारा 36 वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का आयोजन पुलिस अधीक्षक गौरव राय के निर्देशानुसार तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर. के. बर्मन एवं उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) नसर उल्लाह सिद्धिकी के मार्गदर्शन में किया जा रहा है।

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य वाहन चालकों में आत्मविश्वास की वृद्धि करना, सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ बनाना, भविष्य में यातायात नियमों के अनुपालन हेतु प्रेरित करना तथा निःस्वार्थ सेवा भावना को प्रोत्साहित करना है।

इसी कड़ी में आज सारथी सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें अठारह उत्कृष्ट वाहन चालकों को सम्मानित किया गया, जिनका सड़क पर वाहन चलाते समय आचरण एवं व्यवहार अनुकरणीय रहा है। ये वाहन चालक नशा रहित वाहन संचालन करते हैं, यातायात नियमों की समुचित जानकारी रखते हैं, वाहनों का बेहतर रख-रखाव करते हैं तथा यातायात नियमों का पालन करते हुए समय-समय पर सड़क दुर्घटनाओं में घायलों को अस्पताल पहुँचाने में सराहनीय सहयोग प्रदान करते रहे हैं। चयनित वाहन चालकों को शाल एवं श्रीफल भेंट कर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर. के. बर्मन द्वारा सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में जिला परिवहन अधिकारी, निरीक्षक/यातायात प्रभारी विजय कुमार राठौर, सउनि जितेन्द्र त्रिपाठी, अर्जुन मण्डावी सहित यातायात शाखा के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *