September 26, 2026

कलेक्टर सहित आला अधिकारियों ने स्कूली बच्चों के साथ किया न्योता भोज

दंतेवाड़ा । प्रधानमंत्री पोषण शक्ति योजना के अंतर्गत आज ’’न्योता भोजन’’ का प्राथमिक शाला माधोपारा हारम, विकास खण्ड गीदम में आयोजन किया गया। जिसमें जिले के कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कुमार बिश्वरंजन पुलिस अधीक्षक गौरव राय, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व दंतेवाड़ा जयंत नहाटा अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अभिषेक तिवारी, जिला शिक्षा अधिकारी राजकुमार कठौते द्वारा पौष्टिक और स्वादिष्ट ’’न्योता भोजन’’ खीर, पूरी, सब्जी, दाल-चावल आदि परोसा। अधिकारियों ने नन्हें स्कूली विद्यार्थियों के साथ पंक्ति में बैठकर भोजन किए।

न्योता भोजन कार्यक्रम में बीईओ शेख रफीक, बीआरसी  जितेंद्र शर्मा, संकुल समन्वयक वसंत पाल स्कूल के समस्त शिक्षक, एसएमसी सदस्य सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *