दंतेवाड़ा

सायबर पुलिस ने प्रार्थी को ऑनलाइन जालसाजी से बचाया

दंतेवाडा/बस्तर न्यूज 

जिले के पुलिस अधीक्षक गौरव राय के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स्मृतिक राजनाला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामकुमार बर्मन, कृष्ण कुमार चन्द्राकर उप पुलिस अधीक्षक तकनिकी शाखा दन्तेवाड़ा के मार्गदर्शन में सायबर सेल दंतेवाडा द्वारा विगत वर्ष 08/09/2023 को राजेन्द्र कुमार त्यागी, पिता भोगी राम त्यागी निवासी माँ दंतेश्वरी धर्मशाला दन्तेवाड़ा को उसके दोस्त तोमर के हुबहु आवाज में पैसे की अति आवश्यकता है, कहकर पैसे की मांग करने पर प्रार्थी द्वारा दो बार फोनपे कुल- 91,844.00/- रूपये (इन्क्यान्बे हजार आठ सौ चवालीस रूपये) दिया, लेकिन पुनः और पैसे की मांग करने एवं वीडियो कॉल करो बोलने पर शंका होने पर तुरंत मोबाईल को स्वीच ऑफ कर दिया, जिससे प्रार्थी को मालुम हुआ कि ऑनलाइन ठगी का शिकार हुआ है। प्रार्थी द्वारा साइबर ऑनलाइन ठगी हेल्पलाईन नम्बर 1930 में कॉल करके शिकायत दर्ज करवाया। सायबर सेल द्वारा फ्राड की राशि को तत्काल होल्ड कराया गया।

सायबर सेल दंतेवाडा द्वारा सम्बंधित बैंक एवं न्यायालय से संपर्क कर प्रार्थी को होल्ड की गयी राशि को आज अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामकुमार बर्मन के द्वारा प्रार्थी राजेन्द्र कुमार त्यागी को राशि सुपुर्द किया गया। प्रार्थी ऑनलाइन ठगी की राशि मिलने से वरिष्ठ अधिकारियों एवं सायबर सेल को धन्यवाद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *