September 11, 2026

बस्तर के कराटे खिलाड़ियों ने टूर्नामेंट में जीते मेडल

जगदलपुर/बस्तर न्यूज़

राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता खेल परिसर कोटा रायपुर में 27 व 28 मई को आयोजित किया गया था । जिसमें विभिन्न जिलों के कराटे खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया ।

उक्त प्रतियोगिता में बस्तर जिले के कराटे खिलाड़ियों ने छत्तीसगढ़ सोतोकान कराटे-डो एसोसिएशन के मुख्य प्रशिक्षक व अध्यक्ष सरजीत सिंह बख्शी के नेतृत्व में हिस्सा लेकर मेडल जीते । प्रतियोगिता में पदक प्राप्त खिलाड़ी सब जूनियर वर्ग में वंश यादव काता इवेंट में ब्रोंज मेडल, हिमांशु साहू ब्राउन मेडल, जूनियर वर्ग फाइट इवेंट में अभिषेक कावडे ब्राउंस मेडल, सीनियर वर्ग फाइट इवेंट में अनीश वेको ब्रॉन्ज मेडल, राकेश कुमार सिल्वर मेडल, हेमदास मरकाम ब्रॉन्ज पदक प्राप्त किया । वहीं बालिका वर्ग में अनिता पोडियाम फाइट इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल, रुकमणी यादव ब्रॉन्ज, रदीना नेताम ब्राउंस मेडल प्राप्त किया ।

सभी विजय खिलाड़ियों को संस्था के संरक्षक राणा घोष, प्रशिक्षक विजेंद्र नाथ ठाकुर, लक्ष्मीनारायण कश्यप, भाग्य कुमार, ज्वाला सिंह ठाकुर, गजेंद्र साहू, खुशबू रानी साहू आदि ने अपनी शुभकामनाएं और बधाई दी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *