September 11, 2026

23वी जूनियर एवं सीनियर जूडो प्रतियोगिता कल से

जगदलपुर/बस्तर न्यूज

अनलिमिटेड जूड़ो एकेडमी भिलाई, दुर्ग जिला जूडो संघ तथा छत्तीसगढ़ प्रदेश जूड़ो संघ के तत्वाधान में 5 से 6 अगस्त को जूडो क्लब हाउसिंग बोर्ड भिलाई में 23वी जूनियर एवं सीनियर जूडो प्रतियोगिता (पुरुष , महिला) का आयोजन किया जा रहा है।

राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में राज्य के समस्त पंजीकृत खिलाड़ी एवं अधिकारी अपने जिला जूडो संघ के अंतर्गत भाग ले सकते हैं। जूनियर वर्ग में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों की आयु 15 वर्ष से अधिक एवं 21 वर्ष से कम होना आवश्यक है तथा सीनियर वर्ग में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों की आयु 15 वर्ष से अधिक होना आवश्यक है। खिलाड़ियों को प्रतियोगिता के पूर्व आयु प्रमाण पत्र एवं आधार कार्ड मूल प्रस्तुत करना होगा। जूनियर एवं सीनियर जूडो प्रतियोगिता पुरुष एवं महिला वर्ग में 7-7 वजन समूह में खेली जावेगी, प्रतियोगिता अंतरराष्ट्रीय जूडो महासंघ एवं भारतीय जूडो महासंघ के नियम एवं उप नियम के अनुसार होगी।

उल्लेखनीय है कि भारतीय जूडो महासंघ के तत्वाधान में जूनियर राष्ट्रीय जूडो प्रतियोगिता दिल्ली तथा सीनियर राष्ट्रीय जूडो प्रतियोगिता जयपुर राजस्थान मे क्रमशः28 अगस्त से 2 सितंबर एवं 1अक्टूबर से 4 अक्टूबर तक आयोजित की जा रही है । राज्यस्तरीय जूडो प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को राष्ट्रीय प्रतियोगिता में राज्य का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा। प्रतियोगिता के संचालन के लिए राज्य के समस्त राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय रेफरियो को आमंत्रित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *