September 19, 2026

वीर गुण्डाधुर का स्मरण कर भूमकाल सद्भावना दौड़ का हुआ आयोजन

नारायणपुर/बस्तर न्यूज

वीर गुण्डाधुर के शहादत की याद में भूमकाल सद्भावना दौड़ का आयोजन बालक हाई स्कूल ग्राउण्ड नारायणपुर में किया गया। कार्यक्रम में बस्तर के शहीद वीर गुण्डाधुर के फोटो पर कलेक्टर अजीत वसंत एवं पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा के द्वारा पुष्पांजली अर्पित किया गया। तत्पश्चात बालक हाई स्कूल ग्राउण्ड से भूमकाल सद्भावना दौड़ प्रारंभ कर मुख्य मार्ग, सोनपुर रोड, आश्रम तिराहा होकर वापस बालक हाई स्कूल ग्राउण्ड तक हुआ । शहीद वीर गुण्डाधुर के द्वारा भूमकाल विद्रोह एवं उनके किये गये वीरता पूर्ण कार्याें को स्मरण किया गया ।

उक्त कार्यक्रम में कलेक्टर अजीत वसंत, पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा, रघु मानिकपुरी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) लौकेश बंसल, उप पुलिस अधीक्षक विनय साहू, पुलिस एवं जिला प्रशासन के अधिकारी, गणमान्य नागरिक, छात्र-छात्राएं सम्मिलित हुए। इसके अतिरिक्त आज जिले के सभी थानों में भूमकाल दिवस पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ में मिलकर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया गया है , ज्ञात हो कि 10 फरवरी को बस्तर जिला के ग्राम नेतानार के क्रांतिकारी अमर शहीद वीर गुण्डाधुर ने अंग्रेज शासन के विरूद्ध भूमकाल विद्रोह का नेतृत्व किया था ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *