September 21, 2026

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा छ. ग. मे श्रवण सिंह चौहान बने बस्तर जिला अध्यक्ष

जगदलपुर । (बस्तर न्यूज)

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर हरिवंश सिंह के सहमति एवं प्रदेश अध्यक्ष अवधेश सिंह गौतम की अनुशंसा से प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया गया ।
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा छत्तीसगढ़ प्रदेश मे बस्तर जिले से संरक्षक राज बहादुर सिंह राणा, प्रदेश उपाध्यक्ष बृजेश सिंह भदोरिया, प्रदेश महासचिव कैलाश सिंह चौहान, देवेंद्र सिंह कुशवाहा, कुलदीप सिंह भदोरिया एवं प्रदेश सचिव संग्राम सिंह राणा को बनाया गया।
वही अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा बस्तर जिला अध्यक्ष श्रवण सिंह चौहान को बनाया गया।
प्रदेश अध्यक्ष अवधेश सिंह गौतम ने कहा प्रदेश संगठन मे आप सभी का मनोनयन कर जिम्मेदारी देते हुए आपसे अपेक्षा है कि आप तन-मन-धन से क्षत्रिय समाज एवं राष्ट्र/ संगठन की सेवा करते रहेंगे।
बस्तर जिले से प्रदेश में नियुक्ति होने पर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा बस्तर जिले में हर्ष व्याप्त है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *