जगदलपुर/बस्तर न्यूज
बस्तर पुलिस के द्वारा नशे के खिलाफ अभियान चलाकर नशे के सौदागरों तथा अपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। इसी तारतम्य मे प्रतिबंधित नशीली केप्सूल बिक्री करने के लिए ग्राहक का इंतजार करने वाले दो आरोपियो को गिरफ्तार करने में बस्तर पुलिस को सफलता मिली है।
16 मई को थाना बोधघाट में मुखबीर से मिली सूचना अनुसार मेटगुडा डोंगरी में स्थित शंकर मंदिर के पास. 25-30 साल के दो लड़को के द्वारा अपने सयुंक्त कब्जे में रखे कैरी बैग में अवैध प्रतिबंधित कैप्सूल रखकर बिक्री करने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहे थे। थाना प्रभारी बोधघाट के नेतृत्व में थाना स्टाफ की टीम बनाकर सूचना की तस्दीकी तथा कार्यवाही हेतु तत्काल मेटगुडा डोंगरी शंकर मंदिर के पास में जाकर रेड कार्यवाही किये रेड कार्यवाही के दौरान मुखबिर के बताये अनुसार दो संदेही व्यक्ति मिले जिन्हे नाम पता पूछने पर अपना नाम करण यादव पिता लोकेश यादव उम्र 27 वर्ष निवासी गंगामुंडा जगदलपुर और राहूल दास पिता किस्टो दास उम्र 28 वर्ष निवासी शांति नगर फ्रेजरपुर जगदलपुर का रहने वाले बताये जिसके संयुक्त कब्जे के कैरी बैग की तलाशी लेने पर कैरी बैग के अंदर अवैध प्रतिबंधित नशीली केप्सूल पाइवोन स्पास प्लस ट्रामाडोल एचसीएल कैप्सूल कुल 55 पत्ता कुल 440 नग कुल कीमत 1,76,000 रु बरामद हुआ जिसे अवैध रूप से कब्जे में रखने, परिवहन करने तथा बिक्री के संबंध में किसी प्रकार का वैध दस्तावेज आरोपियों द्वारा पेश नहीं करने से आरोपियों का यह कृत्य अपराध धारा 21(C) NDPS Act का होना पाये जाने से उक्त मादक पदार्थ को विधिवत जप्त करते हुए उक्त आरोपियो आज विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड हेतु विशेष एनडीपीएस न्यायालय जगदलपुर भेजा गया है।




