दंतेवाड़ा

छू लो आसमान कन्या परिसर की छात्राओं ने किया जिले में नाम रोशन

दंतेवाड़ा। इस वर्ष माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा में छू लो आसमान कन्या परिसर कारली की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे जिले में टॉप कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। छात्राओं की इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

10वीं कक्षा में विद्यालय की छात्रा तमन्ना ठाकुर पिता दिनेश ठाकुर ने 96.67 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिला स्तर पर प्रथम स्थान हासिल किया, वहीं के. काव्या स्वर्णकार पिता के. नारायण स्वर्णकार ने 96.33 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिला स्तर पर द्वितीय स्थान हासिल किया। इसके अलावा पायल ताती पिता अमेर सिंह ताती ने 94.33 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिला स्तर पर पंचम स्थान, सीमा पिता हुंगा ने 93.83 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिला स्तर पर सप्तम, अनीशा राय पिता दीपकर राय एवं भूमिका नागवंशी पिता केशव राव नागवंशी, सरस्वती यादव पिता नीलू राम यादव ने 92.83 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिला स्तर पर नंवम स्थान, हासिल किया। इसी प्रकार 12वीं कक्षा में छात्रा टिशा साहू पिता राम नारायण साहू ने 92.80 प्रतिशत अंक लाकर जिले में शीर्ष स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा फाल्गुनी सोम पिता ललित कुमार सोम ने 90.40 प्रतिशत अंक लाकर जिले में पंचम स्थान, प्रार्थना सोरी पिता रामदेव सोरी ने 90 प्रतिशत अंक लाकर जिले में षष्ठ स्थान, छात्रा भूमिका पिता धर्मेंद्र ठाकुर ने 88.20 प्रतिशत अंक लाकर जिले मंर अष्टम स्थान प्राप्त किया। अन्य छात्राओं ने भी उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।

इस अवसर पर कलेक्टर, जिला शिक्षा अधिकारी तथा जिला मिशन समवन्यक ने छात्राओं को इस शानदार सफलता के लिए हार्दिक बधाई दी। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय की अधीक्षिका रवीन्द्र शैनी एवं समस्त स्टाफ ने भी छात्राओं की इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *