जगदलपुर/बस्तर न्यूज
शहर में संगीत प्रेमियों के लिए एक बड़ा मंच तैयार हो चुका है। राग द म्यूजिकल ग्रुप द्वारा आयोजित “बस्तर आइडल” सिंगिंग प्रतियोगिता को लेकर युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। प्रतियोगिता के तहत जूनियर और सीनियर दोनों वर्गों के लिए ऑनलाइन ऑडिशन 15 अप्रैल से शुरू हो चुके हैं, जिनमें शहर के साथ-साथ अन्य जिलों और राज्यों से भी प्रतिभागी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।
राग ग्रुप अध्यक्ष बीजू विश्वास ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि प्रतियोगिता के ऑफलाइन ऑडिशन 26 अप्रैल और 29 अप्रैल को शहर के चंपा बाग रिसोर्ट में आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने सभी उभरते गायक-गायिकाओं और संगीत से जुड़े कलाकारों से अपील की है कि वे इस मंच का लाभ उठाएं और अपनी प्रतिभा को एक नई पहचान दें।बस्तर आइडल केवल एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि स्थानीय प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने का एक प्रयास है प्रतियोगिता के विजेताओं को आकर्षक पुरस्कारों के साथ “बस्तर आइडल” का खिताब प्रदान किया जाएगा। आयोजन समिति ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं और प्रतिभागियों के स्वागत के लिए पूरी तरह तैयार है।



