भिलाई/बस्तर न्यूज
ओलंपिक काउंसिल ऑफ एशिया द्वारा बहरीन (यूएई) में आयोजित एशियन यूथ गेम्स हेतु भारत के छत्तीसगढ़ प्रदेश से छत्तीसगढ़ प्रदेश जूडो संघ के अध्यक्ष अरुण द्विवेदी को इंटरनेशनल तकनीकी अधिकारी के रूप में आमंत्रित किया गया है। एशियन यूथ गेम्स में जूडो प्रतियोगिता 27 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक खेली जावेगी।

उल्लेखनीय है कि इसके पूर्व भी सेंसेई अरुण द्विवेदी ने एशियन गेम्स एवं अनेक अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में तकनीकी अधिकारी के रूप में कार्य किया है। उनकी इस उपलब्धि के लिए राज्य के जूडो प्रशिक्षक और खिलाड़ी गौरवान्वित महसूस कर रहे है। छत्तीसगढ़ प्रदेश जूड़ो संघ के सभी पदाधिकारीगण सेंसेई शंभू सोनी, अनीश मेनन, लखन साहू, विजय नाग, पी. किशोर, शेख शरीफ़, परमजीत सिंह, अब्दुल मोइम, किरण शर्मा, श्वेता नाग, राजकुमार जयसवाल तथा सरजीत सिंह बख्शी ने शुभकामनाएं दी।
