September 26, 2026

राष्ट्रीय म्यूथाई चैंपियनशिप में बस्तर के युवराज छठी बार नेशनल चैम्पियन बना

जगदलपुर/बस्तर न्यूज

यूनाइटेड म्यूथाई एसोसिएशन इण्डिया के तत्वावधान में हरियाणा स्पोर्ट्स म्यूथाई एसोसिएशन के द्वारा राष्ट्रीय म्यूथाई चैंपियनशिप का आयोजन 09 से 14 जून 2025 तक महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी के इंडोर स्टेडियम, रोहतक (हरियाणा) में किया गया था। जिसमें जगदलपुर बस्तर के खिलाड़ी युवराज सिंह ने बिहार के खिलाड़ी को फाइनल में नॉक आउट कर लगातार छठवीं बार राष्ट्रीय चैंपियन बन छत्तीसगढ़ को चौथा स्वर्ण दिलाया और वाए क्रू इवेन्ट में कांस्य पदक जीत कर दोहरी सफलता हासिल की। वही फाइनल में छत्तीसगढ़ के 16 खिलाड़ी स्वर्ण से चूके और रजत पदक प्राप्त कर छत्तीसगढ़ के पदकों की संख्या में उल्लेखनीय बढ़ोतरी की। साथ ही छत्तीसगढ़ के 14 खिलाड़ियों ने सेमीफाइनल में अपने प्रतिद्वंदियों से परास्त होकर फाइनल में नही पहुँच सके। और कांस्य पदक प्राप्त कर राज्य के कुल पदकों की संख्या 35 पहुंचाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

05 स्वर्ण, 16 रजत और 14 कांस्य सहित कुल 35 पदक छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने जीते।

इस राष्ट्रीय चैंपियनशिप में 29 राज्यों के लगभग 1150 खिलाड़ी और अधिकारियों ने भाग लिए। समापन और पुरुस्कार वितरण की मुख्य अतिथि भारतीय ओलंपिक संघ की संयुक्त सचिव डॉ अलकनन्दा अशोक थी। कार्यक्रम की अध्यक्षता यूनाइटेड म्यूथाई एसोसिएशन इण्डिया अध्यक्ष मनोज वर्मा ने की। विशेष अतिथि के रूप में हरियाणा स्पोर्ट्स कौंसिल के निर्देशक डॉ अशोक और यूनाइटेड म्यूथाई एसोसिएशन इण्डिया महासचिव श्रीराम चौधरी सहित यूनाइटेड म्यूथाई एसोसिएशन इण्डिया के समस्त पदाधिकारी थे।

उल्लेखनीय हैं कि कोच अब्दुल मोईम, नवीन कुमार के मार्गदर्शन पर इस राष्ट्रीय चैंपियनशिप में छ. ग. का 60 सदस्यीय दल भाग लिया। 29 राज्यो के खिलाड़ियों के बीच पदकों के घमासान में 51 खिलाड़ियों द्वारा 35 पदक प्राप्त करना भी एक प्रशंसनीय उपलब्धि है।

छत्तीसगढ़ के पदक विजेताओं के नाम क्रमवार

स्वर्ण पदक खिलाड़ी
1. कु आरवी अवस्थी (बस्तर, U10yrs, -25kg)
2. कु भार्गवी उइके (रायपुर, 14 – 15 yrs, -57kg)
3. युवराज सिंह (बस्तर, 16 – 17yrs, -86kg)
4. प्रवीण कृष्ण जायसवाल (रायपुर, +23yrs, -81kg)
5. कु टिकेश्वरी साहू (दंतेवाड़ा +23yrs, वाए क्रू इवेन्ट)

रजत पदक खिलाड़ी
1. कु ऐशिनी वर्मा (रायपुर, 10 – 11yrs, -30kg)
2. कु अन्वी जैन (बस्तर, 12 – 13yrs, -40kg)
3. कु हिमानी डरसेना (बालोद, 12 – 13yrs, -44kg)
4. कु भुनेश्वरी महावीर (बस्तर, 14 – 15 yrs, -38kg)
5. कु समिधा अग्रवाल (रायपुर, 14 – 15yrs, वाए क्रू)
6. कु वेदांशी ठाकुर (बस्तर, 14 – 15 वर्ष, -48kg)
7. कु खुशबू कश्यप (बस्तर, 16 – 17yrs, -45kg)
8. कु गीताक्षी श्रीवास (बस्तर, 16 – 17yrs, -57kg)
9. कु दिव्या अग्रवाल (रायपुर, +23yrs, -45kg)
10. कु वाणी (बस्तर, +23yrs, -60kg)
11. नित्यम कुमार (रायपुर, -9yrs, -28kg)
12. खुशाग्र कुमार साहू (रायपुर, 10 – 11yrs, 44kg)
13. एलेक्स कुमार (बस्तर, 12 -13yrs, -40kg)
14. अर्चित केशवानी (रायपुर, 12 -13yrs, -52kg)
15. कार्तिक वर्मा (रायपुर, 16 -17yrs, -48kg)
16. आदित्य सोलंकी (रायपुर, U23yrs, वाए क्रू इवेन्ट)

कांस्य पदक खिलाड़ी

1. कु गरिमा नाग (बस्तर, 14 – 15yrs, -40kg)

2. कु साधिके दुबे (बालोद, 14 – 15yrs, -51kg)
3. कु जिया जायसवाल (बालोद, 16 – 17yrs, -48kg)
4. कु मानसी तांडी (रायपुर, – 23yrs, वाए क्रू)
5. वुक्केम विक्टर लेनिन चैतन्य (बस्तर, 10 -11yrs, -30kg)
6. शौर्य सिंह ठाकुर (बस्तर, 12 -13yrs, -48kg)
7. आदित्य युवराज (बस्तर, 12 -13yrs, -50kg)
8. हर्ष कुमार (बालोद, 16 – 17yrs, -54kg)
9. युवराज सिंह (बस्तर, 16 – 17yrs, वाए क्रू इवेन्ट)
10. विकल्प द्विवेदी (रायपुर, U23yrs, -81kg)
11. शुभम कुमार निषाद (रायपुर, +23yrs, -54kg)
12. पारस सावरकर (रायपुर, +23yrs, -57kg)
13. आर्यन पटेल (रायपुर, +23yrs, -60kg)
14. अनुभव राय (रायपुर, +23yrs, -53.5kg)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *