जगदलपुर

भवन नाप जोख के दौरान करेंट से झुलसे निगम के सहायक राजस्व निरीक्षक

जगदलपुर/बस्तर न्यूज

नगर पालिका निगम द्वारा शहर के आवासीय व समस्त व्यावसायिक भवनों की माप जोख करते समय कल विजय वार्ड स्थित कृष्ण मंदिर स्कूल के पीछे मकान की छत में बिजली के तार के संपर्क में आने से नगर पालिका निगम जगदलपुर के सहायक राजस्व निरीक्षक संतोष बघेल घायल हो गए। जिन्हें बेहतर उपचार हेतु महारानी अस्पताल के बर्न यूनिट में रखा गया है, जो खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। जानकारी प्राप्त होने से राजस्व सभापति, आयुक्त प्रवीण वर्मा एवं राजस्व अधिकारी विनय श्रीवास्तव महारानी अस्पताल पहुंचकर सहायक राजस्व निरीक्षक के स्वास्थ्य संबंधित जानकारी लेकर बेहतर उपचार हेतु डॉक्टरों से चर्चा की। महापौर ने भी कहा है कि मैं सहायक राजस्व निरीक्षक के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

राजस्व सभापति ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम के समस्त सहायक राजस्व निरीक्षक व कर्मचारियों के सहयोग से आवासीय व समस्त व्यावसायिक भवनों के नामजोख किया जा रहा है। भारी बरसात में भी हमारे कर्मचारी दिन रात अपने कामों में लगे हुए हैं। मंगलवार को भी नगर निगम के कर्मचारी कार्य कर रहे थे। उस दौरान ये घटना हुई। एक साल पहले ही अनुकंपा नियुक्ति पर आये संतोष बघेल नगर निगम में कार्यरत है। सहायक राजस्व निरीक्षक लोकेश यादव ने घटना के तुरंत बाद अपने गाड़ी में बैठाकर संतोष बघेल को अस्पताल पहुंचाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *