जगदलपुर/बस्तर न्यूज
आज का दिन शहर के पत्रकार, रक्त दाता, समाजिक कार्य करने वाले लोगों के लिए विशेष रहा । जब उन्हें नई जिम्मेदारी देने के उद्देश्य से कलेक्टर एवं अध्यक्ष भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी जिला बस्तर के अनुमोदन से भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी जिला शाखा के विभिन्न उप समितियों का अध्यक्ष मनोनीत किया गया।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी व सचिव भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि समिति के सदस्य भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी के सिद्धांतो एवं नियमावली का पालन करते हुए समाज के समग्र कल्याण हेतु समर्पण से कार्य करेंगें। पत्र जारी तिथि से तीस दिवस में अपने समिति के संयोजक (दो सदस्य हो सकते हैं), उपाध्यक्ष, सचिव एवं कम से कम दस सदस्य (अधिकतम सदस्य सीमा नहीं) के साथ उप समिति गठन कर, उक्त समिति का बैठक कर प्रतिवेदन वार्षिक कार्ययोजना एवं सूची प्रस्तुत करेंगें। उप समिति की बैठक माह में एक बार अवश्य लिया जाना है, बैठक में लिए गए निर्णय प्रस्ताव आपके माध्यम से सचिव, भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी जिला शाखा बस्तर के समक्ष प्रस्तुत् होगा। सदस्यों को भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी का आजीवन सदस्य होना अनिवार्य है। साथ ही सभी सदस्य एक आदर्श स्थापित करते हुए समाज को नई दिशा प्रदान करेंगें।
नगर के युवा पत्रकार महेंद्र सिंह ठाकुर जो कि 1998 से रेडक्रॉस से जुड़े हुए है। रेड क्रॉस कार्यालय प्रभारी और एंबुलेंस प्रभारी के पद पर कार्यरत का अनुभव रहा। पिछले 22 सालों से 60 बार रक्तदान करने के साथ जरूरतमंद 100 से अधिक लोगों को रक्त उपलब्ध कराने के साथ रक्तदान करने प्रेरित करते आ रहे हैं। उन्हें कलेक्टर के अनुमोदन से वित्त उप समिति का अध्यक्ष मनोनित किया गया। साथ ही बस्तर जिला पत्रकार संघ के महासचिव धर्मेन्द्र महापात्र को प्रचार प्रसार शाखा का प्रमुख बनाया गया है। युवा पत्रकार सुभाष रतनपाल को आपदा प्रबंधन का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। सुभाष रतनपाल जिन्हें जब भी रक्त दान के लिए कॉल आता है, रक्त के लिए सभी की मदद करने में हमेशा तैयार रहते है।
वहीं कलेक्टर एवं अध्यक्ष भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी जिला बस्तर के अनुमोदन से विधु शेखर झा जो कि लंबे समय से पर्यावरण के क्षेत्र में अच्छा कार्य किया है। उन्हें पर्यावरण उप समिति का अध्यक्ष मनोनित किया गया है। बस्तर जिला में इंद्रावती बचाव अभियान के सदस्य के रूप में पर्यावरण के क्षेत्र में अच्छा कार्य किया है। इसी प्रकार दलपत सागर बचाओ अभियान के सदस्यों के साथ मिलकर भी इन्होंने पर्यावरण के क्षेत्र में अच्छा कार्य किया है। इन्होंने शिक्षक के रूप में जहां कहीं पर भी सेवा दी है। उस स्थान को पर्यावरण के दृष्टिकोण से हरा भरा बनाने में शुरू से ही इन्होंने अच्छा प्रयास किया है। अन्य रोहित खत्री को भी ब्लड बैंक का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।