भिलाई/बस्तर न्यूज
जनता शिक्षण समिति द्वारा संचालित जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवं जनता इंग्लिश मीडियम स्कूल भिलाई में 78वा स्वतंत्रता दिवस समिति के अध्यक्ष डॉ एस द्विवेदी मुख्य अतिथि, विद्यालय के प्राचार्य सी. पी. चौधरी की अध्यक्षता में गरिमामय समारोह में धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि द्वारा स्वतंत्रता सेनानियों के तेल चित्रों पर माल्यार्पण करने के पश्चात झंडा रोहण कर राष्ट्रगान गाया गया।
सभी को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉक्टर द्विवेदी ने कहा कि हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने अपना बलिदान देकर हमें स्वतंत्रता दिलाई है, हमारा और आप सबका कर्तव्य है कि यह स्वतंत्रता बरकरार रखने के लिए राष्ट्रभक्त बने। यह बिना शिक्षा के स्वतंत्रता नहीं है, बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ शारीरिक गतिविधियों पर भी अपनी रुचि रखें।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य चौधरी ने सभी को 78 में स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं बधाई देते हुए शिक्षण व्यवस्था को वैज्ञानिक रूप से संचालित करने का आह्वान किया प्राचार्य ने बताया कि यह विद्यालय 60 वर्ष पूर्ण कर रहा है।
स्वतंत्रता दिवस समारोह का संचालन उप प्राचार्य अरुण कुमार ने किया तथा आभार प्रदर्शन जनता इंग्लिश मीडियम स्कूल की संचालिका श्रीमती नीलिमा अवस्थी ने व्यक्त किया। स्कूल के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकगण कमलेश सिंह, टी एन पांडे, कुमारी रेणुका जघेल, कुमारी मोमिन, कुमारी नेहा, कुमारी प्राची, श्रीजीत नारायण मिश्रा, विनोद काप्से, कुमारी भुवनेश्वरी, कुमारी नूरजहां, श्रीमती सीमा देवांगन, आशीष यादव, अरुण द्विवेदी सहित छात्राओं के पालक, गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।