September 19, 2026

इंटर स्कूल जूडो प्रतियोगिता के पोस्टर का विमोचन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने किया

जगदलपुर/बस्तर न्यूज

बस्तर जिला जूडो संघ के अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी तथा विधायक जगदलपुर किरण देव के करकमलों द्वारा 12 वी इंटर स्कूल जूडो प्रतियोगिता 2024 का पोस्टर विमोचन विधायक कार्यालय में किया गया ।

इस मौके पर गिनी कंट्रेक्सन के संचालक अखिलेश मिश्रा, प्रियांशु कांवेंट स्कूल बस्तर के संचालक राजेंद्र राजपूत और बस्तर जिला जूडो संघ के सचिव अब्दुल मोईन उपस्थित थे।

बस्तर जिला जूडो संघ के सचिव अब्दुल मोईन ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि उक्त जूडो प्रतियोगिता 24, 25 अगस्त को शहर के टाउन हाल में आयोजित की जाएगी। छत्तीसगढ़ प्रदेश जूडो संघ से मान्यता प्राप्त बस्तर जिला जिला जूडो संघ द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में बस्तर संभाग के 250 जूडो खिलाडी और 20 अधिकारी भाग लेंगे । प्रतियोगिता बालक बालिका की वजन व आयु वर्ग की सब जूनियर, जूनियर, सीनियर वर्ग के तहत भारतीय जूडो संघ के नियमों एवं उपनियम के अंतर्गत होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *