October 23, 2026

महात्मा गांधी की जयंती पर भाजपा ने चलाया स्वच्छता अभियान

जगदलपुर/बस्तर न्यूज

भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल द्वारा महात्मा गांधी की 154 वी जयंती 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर मनाई गई।  साथ ही लाल बहादुर शास्त्री की जयंती भी मनाई। स्वच्छता अभियान के रूप में शहीद स्मारक परिसर की सफाई की गई। शहीद स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई।

पूर्व सांसद रामविचार नेताम ने कहा 2 अक्टूबर को न सिर्फ पूरा भारत बल्कि दुनिया के कई देश राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती मनाई जा रही है। बापू के जन्मदिन को पूरा राष्ट्र राष्ट्रीय त्योहार के तौर पर मना रहा है। आज लाल बहादुर शास्त्री का भी जन्मदिन है उन्हें मैं नमन करता हूं।
सांसद संतोष पांडे ने कहा महात्मा गांधी के सत्य व अहिंसा के विचारों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।वह एक महान आध्यात्मिक विभूति थे। लेकिन साथ ही गरीबी असमानता और अन्याय जैसी सांसारिक समस्याओं के बारे में भी वह चिंतित रहते थे।
इस अवसर पर  किरण सिंह देव, राजेंद्र बाजपेई, दिगंबर राव, सतीश बाजपेई, निर्मल पाणिग्रही, सुरेश गुप्ता, संग्राम सिंह राणा, अभय दीक्षित, राजा यादव, शशि नाथ पाठक ,प्रकाश झा, रिंकू पांडे, अमर झा, प्रकाश झा, सिकंदर ,राकेश झा, सुनील दास सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *