जगदलपुर/बस्तर न्यूज
जरूरतमंदों की आंखों में रोशनी का उजियारा भरने के उद्देश्य से श्री गुरु नानक पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित नि:शुल्क नेत्र शिविर में लोगों का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। शिविर में लोगों ने पहुंचकर अपनी आंखों की जांच कराई। महारानी अस्पताल से नेत्र चिकित्सक डॉ. सरिता थॉमस और नेत्र सहायक चिकित्सक सुंदरलाल मरकाम, फिरोज खान, कविता पांडे, सचिन वैद, दयानंद पटेल, रेयमन बघेल आदि विशेषज्ञ टीम ने मरीजों का नेत्र परीक्षण कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया। वही जरूरतमंदों को निशुल्क दवाइयां और चश्मे रोटरी क्लब द्वारा उपलब्ध कराया गया था।
इस सेवा आयोजन को सफल बनाने में श्री गुरु नानक पब्लिक स्कूल के अध्यक्ष मनजीत सिंह गैदू, सचिव सुखदेव सिंह, सहसचिव अजय पाल सिंह जसवाल, उपाध्यक्ष इंदर सिंह व अवतार सिंह, कोषाध्यक्ष तेजपाल सिंह, प्राचार्य वंदना कुंवर सहित स्कूल के शिक्षकगणों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आयोजकों ने डॉ. सरिता थॉमस और उनकी सहयोगी टीम सहित शिविर में सहयोग देने वाले सभी लोगों के प्रति आभार जताया।
सेवा और सहयोग से सफल हुआ आयोजन

पूर्व में भी स्कूल प्रबंधन द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर और सामाजिक कार्यो में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते आ रही है। गुरुनानक पब्लिक स्कूल के इस नि:शुल्क नेत्र शिविर में 716 लोगों ने आंखों की जांच कराई। साथ ही बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता ने इस पहल को सार्थक बनाया।
